राजस्थान में कर्मचारियों का इंश्योरेंस प्रीमियम 22% बढ़ाया

जयपुर। राज्य सरकार ने कर्मचारियों का इंश्योरेंस प्रीमियम 22 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है। इससे जहां राज्य सरकार को करीब 250 से 300 करोड़ रुपए की आमदनी होगी वहीं कर्मचारियों को बीमा धन भी बढ़ेगा। नई दरें 1 अप्रेल से लागू होंगी। इससे पहले 2010 में इंश्योरेंस प्रीमियम की दरें बढ़ाई गई थीं।

करीब आठ लाख से ज्यादा कर्मचारी इससे प्रभावित होंगे। इसमें 6.4 लाख पुरुष कर्मचारी और 1.6 लाख महिला कर्मचारी शामिल हैं। सरकार का कुल बीमा फंड 8700 करोड़ रुपए है और इसमें हर साल 900 करोड़ रुपए का प्रीमियम जमा होता है।

हालांकि इसमें 22 प्रतिशत तक ही इजाफा हुआ है लेकिन कर्मचारियों के पास 2 स्लैब आगे तक की लिमिट तक पैसा कटवाने का विकल्प है। इसके चलते ज्यादा कर्मचारी इंश्योरेंस में अधिकतक स्लेब पर प्रीमियम कटवाते हैं।कितना होगा खर्च और कितना ज्यादा मिलेगाराज्य सरकार बीमा धन पर 90 रुपए प्रति हजार का बोनस अदा करती है। बढ़े हुए प्रीमियम पर कर्मचारी को मिलने वाला लाभ उसकी उम्र पर निर्भर करता है लेकिन अगर कोई कर्मचारी 40 साल की सेवा काल में इस बढ़े हुए प्रीमियम पर अपना इंश्योरेंस करवाता है तो पहले स्लैब में हुए 70 रुपए के इजाफे पर उसे 33600 रुपए का अतिरिक्त प्रीमियम जमा करवाना होगा और इसकी एवज में उसे 40640 रुपए सम एश्योर्ड तथा करीब एक लाख 46 हजार रुपए बोनस अतिरिक्त मिलेगा। 

ये फायदे भी मिलेंगे आपात मृत्यु की स्थिति में कर्मचारी के परिवार को बीमा धन की दोगुना राशि मिलती है। इसके अलावा इंश्योरेंस पर दिए जाने वाले लोन पर ब्याज दर 8.5 प्रतिशत ही है जो मौजूदा बाजार दरों के मुकाबले करीब 5 प्रतिशत तक कम है। इसके बीमा प्रीमियम में इजाफा कर कर्मचारी अपने आयकर छूट भी प्राप्त कर सकते हैं।

वेतन स्लैब पुरानी दर नई दर6500 से 8500 330 400 8501 से 11000 450 550 11001 से 18000 900 1100 18001 से 28000 1300 1550 28001 से अधिक 2200 2650 अधिकतम 2500 3000