मुंबई। मुंबई शहर की कई पीढिय़ों से $साफ सफाई करने वाले 28 हजार सफाई कामगारों को खुद का घर दिए जाने की घोषणा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया है। इस अवसर पर सफाई कर्मचारी विकास महासंघ के अध्यक्ष विजय भाई जिरकर, मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीस शेलार आदि उपस्थित थे। यह जानकारी विजय भाई गिरकर ने दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार विजय गिरकर मुंबई की वर्षों से $साफ सफाई करने वाले कर्मचारियों को सर्विस क्वार्टर की बजााय खुद का घर दिलाए जने के लिए आंदोलन कर रहे थे। गुरुवार को मुंबई भाजपा अध्यक्ष के साथ सफाई कर्मचारी विकास महासंघ के पदाधिकारी मुख्यमंत्री से मिले थे। मुख्यमंत्री ने तत्काल २८ हजार सफाई कर्मचारियों को खुद का घर दिए जाने की घोषणा किया है। सफाई कर्मचारी विकास महासंघ ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।
Social Plugin