जौनपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के गठन की 50वीं वर्षगांठ पर केंद्रीय कार्यकारिणी के निर्देश पर गुरुवार को कर्मचारियों ने संकल्प दिवस मनाया। इस दौरान कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए रोडवेज परिसर से कलेक्ट्रेट तक मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को संबोधित दस सूत्री मांगों को लेकर जिला प्रशासन को पत्रक सौंपा।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में रोडवेज परिसर से कर्मचारियों ने केंद्रीय के कर्मचारियों के समान भत्ता, मानदेय के कर्मचारियों का नियमितीकरण, पुरानी पेंशन नीति को बहाल करने सहित 10 मांगों को लेकर मशाल जुलूस निकाला। राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि उनकी मांगों पर शासन के विचार नहीं करने पर कर्मचारियों में रोष है।
इस दौरान कर्मचारियों ने नारे भी लगाए। इस मौके पर संयोजक महेंद्र प्रताप सिंह, उपेंद्र कुमार� सिंह, सह संयोजक सीबी सिंह, अशोक कुमार मौर्य, सुभाष चंद्र अस्थाना, शिवप्रताप सिंह, चंद्रशेखर सिंह, बदरे आलम, बीबी सिंह, लल्लू सोनकर, डा. प्रदीप कुमार सिंह, छत्रधारी� सिंह, जीएन दुबे, रामलाल पाल, राजबली यादव, राजेन्द्र कुामर सिंह, अश्वनी कुमार जायसवाल, सुनील कुमार श्रीवास्तव, श्रवण कुमार श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार शर्मा, सरताज सिंह, प्रदीप कुमार यादव, प्रमोद कुमार अग्रहरी, आरवी सिंह, ओम प्रकाश सिंह बच्चा, अजीत कुमार चौबे, लालमनि सिंह, केडी यादव आदि लोग काफी संख्या में उपस्थित थे।
Social Plugin