अम्बेडकरनगर। पंचायत राज कर्मचारी संघ जिले में दो फाड़ हो गया है। तीन दिन पूर्व शिवबाबा में हुई बैठक में रामशकल वर्मा को जिलाध्यक्ष नामित किया गया था जिसके बाद दूसरे गुट ने उस बैठक को गलत करार देते हुए अकबरपुर ब्लाक परिसर में बैठक कर जिला कार्यकारिणी का गठन किया।
इस बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष क्रांति सिंह एवं प्रदेश महामंत्री रामेंद्र श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। अहम बात यह रही कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष सूर्यभान सिंह इस बैठक में निर्वाचन अधिकारी के रूप में शामिल हुए। यही नहीं,सिंचाई संघ के अध्यक्ष शीतला सिंह एवं लोक निर्माण विभाग ,चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह भी बैठक में उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के दुग्ध विकास मंत्री राममूर्ति वर्मा की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
सर्व सम्मति से रामकिशोर मौर्या उर्फ बिट्टू भाई को जिलाध्यक्ष तथा रामअजोर पंकज को जिला मंत्री नामित किया गया। अवधेश प्रसाद सिंह उपाध्यक्ष,दिनेश कुमार विश्वकर्मा कोषाध्यक्ष एवं रामनाथ निषाद को संगठन मंत्री का दायित्व सौंपा गया। अकबरपुर में रुद्रसेन गौतम को ब्लाक अध्यक्ष बनाया गया। जलालपुर में संमरुराम ,भियांव में सूर्यभान यादव,भीटी अवधेश प्रताप सिंह,जहांगीरगंज में अच्छेलाल व बसखारी में संजय राजभर को आम सहमति से ब्लाक अध्यक्ष नामित किया गया।
panchayati raj karmchari sangh News
Social Plugin