BHEL कर्मचारी की मौत, साथियों ने मचाया हंगामा

भोपाल। एक कर्मचारी की मौत से आक्रोशित कस्तूरबा अस्पताल में आज भेल कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया। अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ये सीएमओ को हटाने ड्यूटी डॉक्टर को सस्पेंड करने और मृत कर्मचारी की पत्नी को नौकरी देने की मांग कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार सुनील कुमार आरडीजन ग्रेड-3 के पद पर कार्यरत थे। फैक्ट्री में काम करने के दौरान अचानक ही उन्हें सीने में दर्द हुआ।

उन्होंने फैक्ट्री के इमर्जेंसी मेडिकल ब्लॉक में दिखाया। जहां से उन्हें फौरन ही कस्तूरबा अस्पताल में रेफर कर दिया गया। आरोप है कि अस्पताल पहुंचने पर इलाज ना करके दर्द की दवा देकर जनरल में भर्ती कराया गया। शाम 6.00 बजे उन्हें दर्द हुआ और वे बाथरूम में गिर पड़े। वार्ड में ही रात 9.00 बजे मौत हो गई। लेकिन लगभग 40 मिनिट तक किसी को भी इसकी जानकारी नहीं दी गई।