नारनौल। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी यूनियन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल यादव ने अपने सैंकड़ों साथियों के साथ सोमवार को यादव धर्मशाला में भारतीय मजदूर संघ का दामन थाम लिया। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ की ओर से प्रमुख रूप से राष्ट्रीय सचिव सोहनलाल, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य कैलाश पाली तथा भिवानी जिला के संयोजक सत्यवीर मौजूद थे।
बैठक में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए बाबूलाल यादव ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उस पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे। भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय सचिव सोहनलाल ने कहा कि हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की लम्बित मांगों को पूरन करवाने के लिए प्रदेश के परिवहन मंत्री से बातचीत कर हल करवाने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर हरियाणा कर्मचारी महासंघ के पूर्व राज्य महासचिव अमरसिंह यादव, वर्तमान राज्य उपाध्यक्ष बाबूलाल यादव, रोडवेज कर्मचारी यूनियन के पूर्व मुख्य संगठनकर्ता दादा जयपालसिंह, वर्तमान प्रेस प्रवक्ता देवेंद्र तिवाड़ी, महासंघ के जिला महेंद्रगढ़ प्रधान महेंद्रसिंह, रेवाड़ी जिला प्रधान सत्येंद्रसिंह, रोडवेज कर्मचारी यूनियन के उप राज्य महासिचव रणबीर सिंह शर्मा, उपाध्यक्ष बलवान सिंह, गुड़गांव जिला प्रधान सुरेश यादव, रोडवेज कर्मचारी यूनियन जिला जींद के चेयरमैन बीरभान, गोहाना डिपों के प्रधान दिलगबाग मान, अम्बाला जिला प्रधान विजेंद्र जांगड़ा, नूंह से सतीश तथा सुरेंद्र सिंह सहित अनेक कर्मचारी नेता उपस्थित थे।
Social Plugin