करनाल| हरियाणा राज्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन का कर्मचारी की बहाली को लेकर जिला सचिवालय समक्ष भूख हड़ताल जारी रही। भूख हड़ताल ब्लाक घरौंडा की ओर से की गई। भूख हड़ताल में बैठने वाले कर्मचारियों में नरेश सेन, राजेश, इकबाल सिंह, दिनेश शर्मा, बाबू राम रहे।
ब्लाक प्रधान दिनेश शर्मा सचिव नरेश कुमार ने कहा कि जिला आयुर्वेदिक अधिकारी ने जिला प्रशासन की मिलीभगत करके ब्लाक सचिव शिव कुमार को नौकरी से निकाला है। जो गलत है। कर्मचारी की बहाली को लेकर तीन दिन से भूख हड़ताल की जा रही है लेकिन समस्या का कोई अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। इसे अब सहन नहीं किया जाएगा। जब तक कर्मचारी को बहाल नहीं किया जाता। तब तक भूख हड़ताल चलती रहेगी।
Social Plugin