सीहोर दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ का गठन

सीहोर/मप्र| जल संसाधन संभाग के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन गीता भवन नया बस स्टैंड में रखा। इसमें जिले भर से दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने भाग लिया।

बैठक में सर्व सम्मति से जल संसाधन संभाग सीहोर दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ का गठन किया गया। सभी कर्मचारियों ने सर्व सम्मति से कर्मचारी संघ का अध्यक्ष इंदिरा भील को बनाया गया। इंदिरा भील ने कर्मचारियों के हित में आंदोलन किए जाने की बात कही। मौके पर ही कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों की नियुक्ति कर घोषणा की। इनमें हरिप्रसाद राठौर संगठन अध्यक्ष, दिलीपसिंह मीना संगठन उपाध्यक्ष, देवेंद्र सिंह संगठन सचिव, भगवानसिंह संगठन सह सचिव, ब्रजकिशोर शर्मा कार्यालय सचिव बनाया गया है। 


Sehore Dainik Vetan Bhogi Karmachari Sangh