नयी भर्ती के विरोध में सफाई कर्मी लामबंद

पलवल। ठेके पर कार्य करने वाले नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों को हटाने के पश्चात उनके स्थान पर नए कर्मचारी भर्ती करने के विरोध में पूर्व सफाई कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। नगर पालिका कर्मचारी संघ पलवल ने पूर्व कर्मचारियों के आन्दोलन अपना समर्थन दे दिया है।  कर्मचारी संघ के यूनियन पर्धान प्रताप सिंह, जिला प्रधान सुरेश कुमार व बरिष्ठ उप-प्रधान कृष्ण कुमार ने कहा कि नगर परिषद ने ठेके पर 175 सफाई कर्मचारी लगाए थे।

सरकार की नीतियों के चलते उन्हें हटा दिया गया। उन्होंने कहा कि करीब 10-12 साल से कार्य कर रहे कर्मचारी एक साथ बेरोजगार हो गए। उन्होंने बताया कि अब परिषद में नए सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जा रही है। नऊ भर्ती में पहले ठेके पर कार्य कर चुके 175 सफाई कर्मचारियों को नहीं लिया जा रहा।

यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि इन 175 सफाई कर्मचारियों को वापस नहीं लिया गया तो यूनियन उनकी मांगों के समर्थन में मैदान में कूद पड़ेगी। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह में उनकी मांगों को नहीं माना गया तो परिषद के सभी कर्मचारी सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन व आन्दोलन शुरू कर देंगे।