रायपुर। छग वन कर्मचारी संघ के आव्हान पर प्रदेश भर के कर्मचारी 16वें दिन भी बूढ़ापारा धरना स्थल पर 6 सूत्रीय मांगों की पूर्ति के लिए अनिश्चितकालीन धरना देते मिले। संघ के प्रांतीय पदाधिकारी रतनसिंह डडसेना ने बताया कि शासन से वन कर्मी रामसाय वड्डे की रिहाई के संबंध में सकारात्मक चर्चा हुई है।
शासन ने नारायण पुर के टीआई को रामसाय वड्डे की अवैधानिक गिरफ्तारी करने के संबंध में अन्यत्र तबादला कर दिया है। अन्य पांच सूत्रीय मांगों के संबंध में प्रमुख सचिव वन आरपी मंडल ने संघ के पदाधिकारियों को दोपहर 3 बजे चर्चा हेतु मंत्रालय बुलाया है। प्रशासन के सकारात्मक रूख को देखते हुये वन कर्मियों ने रामसाय वड्डे की नि:शर्त रिहाई की मांग छोड दी है। संघ के सदस्य किसी भी तरह वड्डे की रिहाई चाहते हैं।
वन विभाग के मैदानी अमले के समस्त कर्मचारियों और अधिकारियों को चार स्तरीय पदोन्नत वेतनमान दिया जाए, अनुकंपा नियुक्ति के लिए निर्धारित 10 प्रतिशत की बाध्यता को समाप्त किया जाए, मैदानी क्षेत्रों में कर्मचारियों एवं अधिकारियों की नियुक्ति के सेटअप में पुननिरीक्षण किया जाए क्योंकि 2003 के पश्चात स्वीकृत किये गये पदों के विरूद्ध 11 साल बाद भी पुनरीक्षण नहीं किया जिसके चलते वन कर्मी अमले की कमी के चलते परेशान हो रहे, अंशदायी पेंशन योजना कर्मचारियों को उनकी जमा राशियों का भुगतान सेवानिवृत्ति के पश्चात तत्काल कराया जाए,2014 में शासकीय सेवा में भर्ती हुये कर्मचारियों के लिए लागू की गई ।अंशदायी पेंशन योजना को समाप्त कर पूर्व की भांति पेंशन योजना लागू की जाए।
Social Plugin