वन कर्मचारी संघ की अनिश्चित कालीन हड़ताल

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ छह सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चित काल के लिए हड़ताल पर चले गए हैं। वन कर्मचारी संघ के आह्वान पर बिलासपुर के वनकर्मियों ने भी वन विभाग के सामने टेंट लगा कर आंदोलन शुरू कर दिया है।

हड़ताली कर्मचारी अपनी मांगों को मनवाने के लिए सरकार को बाध्य करने का दावा कर रहे हैं। आंदोलन में 500 कर्मचारी शामिल हुए हैं। कर्मचारियों के आंदोलन मे जाने से विभाग के अधिकारी असमंजस की स्थिति में हैं। वनों की सुरक्षा के लिए स्‍थानीय संसाधनों और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से निगरानी कराने की बात कह रहे हैं। साथ ही आंदोलन लंबा चलने पर विभाग के काम प्रभावित होने की बात कह रहे हैं।

van karmachari sangh