हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग का पुनर्गठन शीघ्र

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान सदन को जानकारी दी कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग का पुन: गठन शीघ्र ही किया जाएगा और निकट भविष्य में विभिन्न श्रेणियों के 43707 रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया आरम्भ की जाएगी।

सीएम ने सदन को इस बात से भी अवगत करवाया कि पुलिस भर्ती केवल शारीरिक व सामान्य ज्ञान के लिखित परीक्षा के आधार पर होंगी, भर्ती प्रक्रिया पूर्ण रूप से पारदर्शी हों, इसके लिए साक्षात्कार को खत्म कर दिया गया है। उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी कि अन्य पदों में भी साक्षात्कार सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार 12.5 प्रतिशत अंकों का होगा। 

  • Haryana Karmchari chayan aayog
  • HPSC Comingg Soon
  • HSSC