कलेक्ट्रेट में गूंजी कर्मचारियों की परेशानियां

बलिया। विभिन्न मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आवाज बुलंद किया। कहा कि सरकार कर्मचारियों के साथ न्याय करने से परहेज करने लगी है। कर्मचारियों की मांग को अनसुना किया जा रहा है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में राज्य कर्मचारियों की दरी बिछ गयी। वक्ताओं ने अपनी समस्याओं को एक-एक कर गिनाया। कहा कि यदि उनकी मांगों पर सार्थक पहल नहीं किया गया, तो वे चुप नहीं बैठेंगे। धरना सभा को कर्मचारी नेता बलवंत सिंह व हीरालाल चौरसिया आदि ने सम्बोधित किया।