शंघाई चीन में जूता बनाने वाले करीब पांच हजार कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर बुधवार को हड़ताल पर चले गए। हड़ताल में शामिल दो कर्मचारियों के अनुसार जूता बनाने वाले लगभग पांच हजार कर्मचारी हड़ताल पर हैं। जूता कंपनियों द्वारा भारी दबाव के बावजूद कर्मचारियों ने काम पर वापस लौटने से मना कर दिया। हड़ताल की शुरूआत स्टीला इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड कंपनी में गत रविवार को हुई थी।
आवासीय सहायता से नाराज यहां के कर्मचारियों ने हड़ताल की शुरूआत की। उसके बाद कई अन्य जूता बनाने वाली कंपनियों के कर्मचारी भी इसमें शामिल हो गए। हालांकि स्टीला इंटरनेशनल कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि हड़ताल में शामिल कर्मचारियों की संख्या पांच हजार नहीं बल्कि सैकड़ों में है।
उन्होंने कहा कि हड़ताल कर रहे कर्मचारियों के साथ बातचीत चल रही है जल्द ही वे काम पर लौट आएंगे। उल्लेखनीय है कि चीनी अर्थव्यवस्था की धीमी गति से महंगाई में वृद्धि तथा सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के कारण यहां कर्मचारियों द्वारा हड़ताल की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले वर्ष यहां करीब 1378 बार कर्मचारियों ने हड़ताल की जो जो उससे पहले के वर्ष की तुलना में दोगुनी है।
Social Plugin