आजमगढ़। कर्मचारी समस्याओं को लेकर गुरुवार को कुंवर सिंह उद्यान में उत्तरप्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के बैनर तले महासंघ एवं सम्बद्ध संगठनों के पदाधिकारियों ने बैठक की। अध्यक्षता प्रदीप कुमार सिंह अध्यक्ष यूपी मि. फेडरेशन सर्विस एसोसिएशन तथा संचालन बहाऊ मौर्य अध्यक्ष उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ ने किया।
बैठक में पांच बिन्दुओं पर विचार विमर्श हुआ। रामजनम प्रसाद रावत अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ ने कहा कि अर्थ एवं संख्याधिकारी द्वारा अपने अधिकारों का दुरुपयोग कर उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करते हुए कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की कि ऐसे भ्रष्ट अर्थ एवं संख्याधिकारी के स्वेच्छाचारितापूर्ण रवैये पर कार्यवाही करते हुए कर्मचारियो का उत्पीड़न बंद कराया जाय। अन्यथा संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
रामलाल यादव मण्डल अध्यक्ष ने कहा कि जिला विकास अधिकारी कार्यालय में कर्मचारियों के देयकों, अन्य प्रकरण पर हो रहे भेदभाव को संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। कार्यालय में ऐसी गतिविधियों पर अधिकारी लगाम लगावें अन्यथा की स्थिति में वे स्वयं जिम्मेदार होंगे। बैठक को संजय कुमार यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रामप्यारे यादव अध्यक्ष बालश्रम विद्यालय, प्रदीप कुमार सिंह अध्यक्ष यूपी मि.फे. आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर गोविन्द दयाल सिंह संरक्षक कर्मचारी शिक्षक महासंघ, रामलाल यादव मण्डल अध्यक्ष, रामजनम प्रसाद रावत अध्यक्ष, तूफानी राम मंत्री, संजय कुमार यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष कर्मचारी महासंघ, सुनील यादव अध्यक्ष सिंचाई विभाग, पंकज राय, राजाराम, अतुल कुमार, उमेश, शोभा सिंह, शाहिना, संगीता, अनीता, उदयभान, मनोज यादव आदि उपस्थित रहे।
Social Plugin