गोरखपुर यूनिवर्सिटी कर्मचारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. अशोक कुमार थे। शपथ ग्रहण की शुरुआत में कर्मचारी संघ के निवर्तमान अध्यक्ष महेन्द्र नाथ सिंह द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनीष कुमार त्रिपाठी का शपथ ग्रहण कराया गया तत्पश्चात कर्मचारी संघ अध्यक्ष मनीष त्रिपाठी द्वारा क्रमश: उपाध्यक्ष संतोष सिंह एवं महामंत्री राजबहादुर सिंह गौतम को शपथ दिलाई गई। 

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कर्मचारी हितों के संरक्षण के लिए हर संघर्ष करने का ऐलान किया। इस मौके पर कुलपति द्वारा कर्मचारी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने का आश्वासन दिया गया। समारोह में पूर्व अध्यक्ष कर्मचारी संघ रामनरेश पांडेय,चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव,ब्रजभूषण मिश्र,डा. बीएन सिंह,रामेश्वर पांडेय,चन्द्रमौली पांडेय, नरिंग बहादुर सिंह,जितेन्द्र बहादुर सिंह,धर्मराज, सुधा विश्वबिन्दु, रमेन्द्र प्रताप सिंह, राहुल त्रिपाठी, सूरज राजभर,प्रवीण राना,नन्द लाल चौहान, अरविन्द कुमार पांडेय,संदीप त्रिपाठी, इत्यादि कर्मचारी उपस्थित थे।