KU | अनशनकारी महिला कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ी

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्याल में आउट सोर्सिंग पॉलिसी के तहत कार्य कर रहे 1423 कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को 21वें दिन में प्रवेश कर गया और लगातार पिछले 18 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठी दो महिलाओं मीना देवी और सुनीता की तबीयत लगातार बिगडती जा रही है, कर्मचारियो ने अपने 6 माह के लंबित वेतन और दोबारा काम पर लेने की अपनी मांग को उठाते हुए शहर में रोष मार्च निकाला जो थर्ड गेट से होकर विश्वविद्यालय के दूसरे गेट से प्रवेश कर कुलपति दफ्तर के सामने पहुंचे। जहां कर्मचारियों ने जमकर विश्वविद्यालय प्रशासन और सरकार को कोसा। 

इस मार्च के द्वारा कर्मचारियों ने शहरवासियों से अपील की कि वे भी इस संर्घष में उनका सहयेाग दें। शुक्रवार को राजेन्द्र, चन्द्रभान, अशोक, जगबीर, गुलशन, संतोष, सुनीता, गीता, पार्वती, बीना कर्मचारी क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे और गुरुवार को कर्मचारियों का अनशन सर्व कर्मचारी संघ कुरुक्षेत्र के जिला प्रधान आनंद कुमार ने जूस पिलाकर खुलवाया।गौरतलब है कि ये कर्मचारी पिछले 21 दिनों से ठेकेदारी प्रथा खत्म की जाने, कर्मचारियों को इनके ईपीएफ का हिसाब दिया जाने, पिछले 6 माह का लंबित वेतन दिया जाने, कर्मचारियों का विश्वविद्यालय से सीधा कॉन्ट्रैक्ट कर कार्य पर रखा जाने, महिला कर्मचारियों को मेटरनिटी लाभ दिए जाने और सभी कर्मचारियों को दोबारा वापिस काम पर लिए जाने को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।